यहां ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना परजीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शोभायात्रा के बाद खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो युवकों की मौत

जीआरपी ने युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका जताई है हालांकि उसके पास से ट्रेन का टिकट नहीं मिला है। बुधवार सुबह करीब 4:45 बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से करीब एक किलोमीटर पहले दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आ कर एक युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  शहर, उद्योग और स्थिरता: केंद्रीय बजट 2026 में आर्थिक विकास का नया विज़न

ट्रैक मैन ने जीआरपी को सूचित किया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सभी थानों सूचना दे दी गई है।

Ad_RCHMCT