इस इलाके में हुआ हादसा, अनियंत्रित पिकप नंदाकिनी में गिरी, चालक की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

चमोली। अनियंत्रित पिकप वाहन नंदाकिनी नदी में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा नंदानगर विकास खंड में हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ठेकों के पास मचा रहे थे हंगामा, पुलिस पहुंची बस लेकर, 65 लोग धराए

जानकारी के अनुसार नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग में सीतेल रोड पर पार्किंग के पास बीती रात एक पिकअप वाहन नंदाकिनी नदी में गिर गया। इसकी सूचना थाना नंदानगर पुलिस को दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप रोड से डेढ़ सौ मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉   दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, बैंक के हेड कैशियर की मौत

जिसमें चालक पवन पुत्र जगतार सिंह निवासी पीरुमदारा नैनीताल उम्र 24 वर्ष घायल हो गया। चालक को सीएचसी नंदानगर लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उक्त चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

Ad_RCHMCT