अज्ञात युवक का सड़क किनारे पड़ा मिला शव, शिनाख्ति के प्रयास में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां सड़क किनारे एक युवक का शव ‌पड़ा मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे शिनाख्त के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास को रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केंद्रीय व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की; चारधाम रूट पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश

जानकारी के अनुसार गुरूवार की प्रातः तीनपानी गौला बाईपास रोड में आस-पास के लोगों को एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही शव कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त करने को कहा, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आस-पास बताई गई है। पुलिस ने शव को शिनाख्ति के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

Ad_RCHMCT