कर्मचारी शिक्षक संगठन के अधिवेशन की तैयारियां को लेकर बैठक……………

ख़बर शेयर करें -

उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के 2 जुलाई को एम बी महाविद्यालय हल्द्वानी के सभागार में होने जा रहे प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर संघ भवन सिंचाई विभाग में बैठक हुई।

बैठक में कर्मचारी शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और सरकार की नीतियों पर विस्तार से बातचीत हुई।तय हुआ कि अधिवेशन में रामनगर से बड़ी संख्या में कर्मचारी शिक्षक भागीदारी करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री सोमपाल ने कहा अधिवेशन के मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत होंगे,अधिवेशन हेतु विधिवत 3 व 4 जुलाई का शासन ने अवकाश घोषित कर दिया है। संगठन के मंडलीय अध्यक्ष नवेंदु मठपाल ने कहा उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन का गठन 80 के दशक के अंत में पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के नाम से हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इसके नेतृत्व में पर्वतीय भत्ते की लड़ाई लड़ी गई और जीती गई।उत्तराखंड आंदोलन के नेतृत्व में इसके बैनर तले कर्मचारी शिक्षकों की ऐतिहासिक 94 दिन की हड़ताल हुई।राज्य बनने के बाद उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के नाम से इसको मान्यता मिली।मान्यता के बाद से संगठन कर्मचारी शिक्षकों के मुद्दों पर लगातार संघर्षरत है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

बैठक में तय किया गया कि पुरानी पेंशन बहाल करने समेत सभी ज्वलंत मुद्दों को अधिवेशन में उठाया जाएगा। अधिवेशन में प्रांतीय,मंडलीय कार्यकारिणी के चुनाव होने के साथ साथ भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

बैठक में तय किया गया कि अधिवेशन को लेकर रामनगर के सभी कार्यालयों में व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा।बैठक में मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के नवीन घिल्डियाल,हरीश पपने,प्राथमिक शिक्षक संघ के नंदराम आर्य,राजकीय शिक्षक संघ के बालकृष्ण चंद,सिंचाई विभाग महासंघ के अवधेश यादव,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के सुभाष गोला,हेमंत कुमार, विनीत तोमर,कल्याण सिंह धौनी,मुन्ना लाल गोला,सुरेश चंद्र मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT