Uttarakhand Weather:-पहाड़ से मैदान तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी,रामनगर मे दर्ज की गई सबसे अधिक वर्षा

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather updated:-उत्तराखंड राज्य के लिए जारी तत्कालिक मौसम अलर्ट के मुताबिक राज्य के नैनीताल, बागेश्वर ,चंपावत, उधम सिंह नगर,अल्मोड़ा तथा पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ अकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

जिसको लेकर तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वही चमोली, रुद्रप्रयाग ,टिहरी और पिथौरागढ़ जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही कहीं-कहीं तीव्र दौर की वर्षा होने की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा रामनगर में 85.5 एमएम जबकि कौसानी में 56.6 एमएम दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

राज्य में इस समय मौसम बिगड़ा हुआ चल रहा है जहाँ पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने आज कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 8 जनपदों देहरादून, नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह बताया कि अगले तीन दिन भी देहरादून सहित गढ़वाल और कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी-तूफान की आशंका जताई है।

Ad_RCHMCT