रामनगर के मालधन में हादसा- ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। मालधन में भीषण हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  फिल्म जगत में दम भरेंगे उत्तराखंड के युवा: सरकार की फिल्म नीति बनी सपनों की नई उड़ान!

जानकारी के अनुसार मालधन के आनंदनगर पीपलपड़ाव निवासी हरीश कुमार (26) शनिवार शाम 6:30 बजे पीरूमदारा से मजदूरी करके बाइक से लौट रहे थे। जब वह मालधन नंबर आठ मंदिर के पास पहुंचे तभी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पीएम मोदी द्वारा शिलान्यास परियोजनाओं की समीक्षा; महासू देवता हनोल और जागेश्वर धाम के कार्यों को प्राथमिकता के निर्देश

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हरीश कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। काशीपुर के एक निजी अस्पताल में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT