2047 तक विकसित भारत की नींव: धामी बोले—केंद्रीय बजट 2026 है उत्तराखंड का भविष्य

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हल्द्वानी में केंद्रीय बजट के फायदे गिनाते हुए इसे देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में विश्वास और विकास का प्रतीक है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से इको टूरिज्म और पर्वतीय ट्रेल के विकास पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इससे उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को सीधा लाभ मिलेगा, पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार अवसर पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

धामी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 से किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार होगा, आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने इसे पर्वतीय राज्यों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण बजट बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशनभोगियों के खातों में हस्तांतरित किए ₹146.32 करोड़; डीबीटी के जरिए जुलाई माह की पेंशन जारी

मुख्यमंत्री ने हवाई सेवाओं के विस्तार और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को बजट की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि रेलवे क्षेत्र में उत्तराखंड को 4,769 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो पिछली सरकारों की तुलना में लगभग 26 गुना अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

धामी ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026 उत्तराखंड के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर विधायक बंशीधर भगत, भाजपा उत्तराखंड के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी, मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट भी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT