दुर्लभ प्रजाति के नौ कछुओ के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने एक युवक को दुर्लभ प्रजाति के 9 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

बता दें कि पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अवैध तस्करी पर रोक लगाने को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी करने के लिए जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर परिसर के बाहर नमाज पढ़ने को लेकर तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच

मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने बाजार घाट के समीप एक युवक को दुर्लभ प्रजाति के 9 कछुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अरुण बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसी के चलते पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के नौ कछुओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Ad_RCHMCT