यहां नौकरी दिलाने के नाम पर रिटायर्ड फौजी से लाखों की ठगी करने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

राज्य मे ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं, राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज से एक ठगी का मामला सामने आ रहा है जहाँ पूर्व सैनिक इंदर सिंह ने हल्द्वानी के एक युवक पर नौकरी का झांसा देकर 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: सुनील राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार


मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सूबेदार इंदर सिंह राठौर गूलरभोज नवीन मंडी स्थल में सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस आदि सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देते हैं।

उनका आरोप है कि कुछ वर्ष पूर्व एक विवाह समारोह में उनकी मुलाकात हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति से हुई। उसने बताया कि उसकी देहरादून सचिवालय में उच्चाधिकारियों से अच्छी पहचान है। वह शिक्षित बेरोजगारों को आसानी से नौकरी दिलवा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दुकानों में लगी आग, सिलेंडर फटने से होटलों तक पहुंची, बड़ा नुकसान टला

पूर्व सूबेदार का आरोप है कि कुछ समय बाद उक्त व्यक्ति ने उनके वहां प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को भी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि लगभग एक दर्जन युवाओं ने उसके बताए गए बैंक खाते में 40 लाख रुपये जमा करने के साथ उसे शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र भी दे दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दो टैक्सी चालक गिरफ्तार

कुछ समय तक युवाओं को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रुपये वापस नहीं किये।

Ad_RCHMCT