लाखों का ऋण लेने के बाद बंधक भूमि का सौदा कर बैंक से की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बैंक में बंधक भूमि का सौदा कर धोखाधड़ी कर दी गई। मामले में बैंक प्रबंधन की ओर से पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: डाटा एंट्री ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पुलिस को सौंपी तहरीर में भोटिया पड़ाव स्थित दि नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक ने कहा है कि दमुवाढूंगा बंदोबस्ती निवासी भीम सिंह मेर पुत्र नारायण सिंह मेर ने मैसर्स कृष्णा इंटर प्राइजेज के संचालन के लिए 25 जनवरी 2016 को बैंक शाखा से 50 लाख का ऋण लिया। जिसके ऐवज में भूमि को बंधक रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में मौसम का ट्विस्ट: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी!

लेकिन ऋण लेने के बाद भीम सिंह ने बैंक को रकम नहीं लौटाई। बैंक की ओर से इन संपत्तियों का मौका मुआयना कराया गया तो पता चला कि इन्हें भीम सिंह बेच चुका है। जो बैंक के साथ धोखाधड़ी है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT