दहेज के ‌लिए एक और विवाहिता प्र‌ताड़ित, पांच लाख न मिलने पर कर दिया बेघर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी योगिता आर्या ने कहा है कि उसका विवाह 23 नवम्बर 2020 को निग्लाट सिरोड़ी भवाली निवासी यशपाल आर्या पुत्र चंदन लाल आर्या के साथ संपन्न हुआ। विवाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद पिता की मिली एजेंसी से शुरू हुआ विवाद, तिब्बती मार्केट में खत्म हुई जिंदगी

लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ समय बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। वह उस पर पांच लाख की नगदी अथवा कार लाने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं।

यह भी पढ़ें 👉   स्पा सेंटरों में छापेमारी, 10 सेंटर और एक बार पर हुई कार्रवाई

इतना ही नहीं वह कई महिलाओं के साथ फोन पर अश्लील बातें भी करता। विरोध पर उसे मारा पीटा जाता और जान से मारने की धमकी दी जाती। जिसके चलते वह मायके में रहने को विवश है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पति, ससुर और देवर के ‌खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Ad_RCHMCT