अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल युवक की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

जानकारी के अनुसार लाइन नंबर 11, आजाद नगर बनभूलपुरा निवासी राहुल पाल बीती 7 अप्रैल की रात अपने दोस्त अभय बिष्ट के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था कि तभी मुखानी में अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

उन्हें उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। जबकि अभय की हालत स्थिर बनी हुई है। मृतक की मां देवकी देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  है ।

Ad_RCHMCT