सनसनीखेजः पत्नी का गला घोंटकर धारदार हथियार से बोला हमला, आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। जिले के श्यामपुर इलाके में महिला की निर्मम ह‌त्या का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि आरोपी पति ने पहले पत्नी का गला घोंटा और उसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूचना पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद आरोपित पति मौके से फरार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

पुलिस के मुताबिक गाजीवाली स्थित रोशन धाम वाली गली निवासी कविता ने पुलिस को सूचना दी कि देर रात जब वह अपने घर लौटी तो उसके घर के किराए पर दिए एक कमरे का कुंडा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो किराएदार महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले में चोट के निशान देख पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

मौके पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम को मौके पर बुला कमरे की तलाशी ली, लेकिन पुलिस को घटना में प्रयुक्त कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। थानाध्यक्ष श्यमपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि घर में मिले दस्तावेज के मुताबिक मृतक का नाम राधिका (25) पत्नी जगत पंतद्वीप पार्किंग में चाय की दुकान लगाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। रविवार दोपहर डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल की छानबीन की।

Ad_RCHMCT