बागेश्वर उप चुनावः कांग्रेस ने भी की प्रत्याशी के नाम की घोषणा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। बागेश्वर उप चुनाव में कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बसंत कुमार ही कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने इस चुनाव में जीत का दावा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद चंपावत: पूर्णागिरि मार्ग पर जलस्तर बढ़ने से फँसे चार हजार श्रद्धालुओं का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, Video

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर दलबदल की राजनीति चल रही है। कांग्रेस के रंजीत दास भाजपा में शामिल हुए तो वहीं आम आदमी पार्टी के बसंत कुमार कांग्रेस में शामिल हुए। इस बीच भाजपा ने स्वर्गीय कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को टिकट दिया। जबकि कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-इस्राइल संघर्ष में उत्तराखंड के 32 नागरिक फंसे, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

कांग्रेस ने आप छोड़कर आए बसंत कुमार को ही पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी परिवार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी, क्योंकि भाजपा के राज में जनता त्रस्त है।

Ad_RCHMCT