रामनगर:-जानिये भरत मेहरा को महाविद्यालय में क्यों किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-भरत मेहरा का महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे,चीफ प्रॉक्टर प्रो.जी.सी.पन्त व क्रीड़ा प्रभारी डॉ.योगेश चन्द्र द्वारा सम्मानित किया गया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के छात्र भरत मेहरा का चयन राष्ट्रीय फुटबॉल सन्तोष ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड से हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन

भरत के पिता हुकुम सिंह रामनगर पीएनजी महाविद्यालय में कार्यरत है।क्रीड़ा प्रभारी डॉ.योगेश चन्द्र ने बताया कि भरत बचपन से ही खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में हाई अलर्ट ड्रिल: बस खाई में गिरी, नाव पलटी, हर मोर्चे पर परखी गई तैयारी

उत्तराखंड सन्तोष ट्रॉफी के उसका चयन होने पर पूरे परिवार एवं क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है।भरत की इस उपलब्धि पर परिजनों सहित स्थानीय निवासियों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Ad_RCHMCT