भारत विकास परिषद,रामनगर महिला टीम द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज,छोई की बालिकाओं के साथ धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

ख़बर शेयर करें -

नवीन चन्द्र पोखरियाल
रामनगर:- हमारे देश भारत में प्रति वर्ष 24 जनवरी का दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस महत्वपूर्ण दिन की महत्ता को देखते हुए और वर्तमान समय में बेटियों को जागरूक करने के उदेश्य से भारत विकास परिषद, रामनगर की महिला टीम द्वारा आज “राष्ट्रीय बालिका दिवस” की उपयोगिता को सार्थक बनाने का प्रयास किया गया।

आज सुबह 9:30 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, छोई की बालिकाओं के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया।

इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रुप में नगर की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. रीना सिंघल द्वारा बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध, कम उम्र से ही उनका शोषण, उनका स्वास्थ्य, समाज में सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ का नशा तस्करों पर प्रहार, 90 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय बालिका दिवस के इतिहास की जानकारी देते हुए डा. रीना सिंघल ने कहा, भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा की गई थी।
राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाए जाने के मुख्य रूप से तीन उद्देश्य हैं, पहला- लड़कियों के अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाना, दूसरा- विभिन्न अत्याचारों और असमानताओं के बारे में बात करना, जो लड़कियों को अपने दैनिक जीवन में सामना करना पड़ता है और तीसरा- लड़कियों के शिक्षा और स्वास्थ्य का महत्व समझाने तथा इसे बढ़ावा देने हेतु। उन्होंने चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर और साइबर क्राइम के बारे में बिस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  गैस पाइप लाईन के लिए खोदी गई सड़कों को जल्द किया जाए दुरूस्तः डीएम

उन्होंने आगे कहा कि हमारे समाज की लड़कियां आज से नहीं बल्कि हमेशा से जीवन के हर मामले में पक्षपात का सामना करती आ रही हैं, फिर चाहे शिक्षा का अधिकार हो, अच्छा खान-पान हो, कानूनी अधिकार हो, स्वास्थ्य सुविधाएं हों या फिर सुरक्षा और सम्मान देना ही क्यों न हों। यहां तक कि बेहद कम उम्र में लड़कियों का विवाह कर देने की प्रथा उनसे न सिर्फ उनका बचपन छीन लेती है, बल्कि एक तरह से इससे उनके पूरे जीवन को ही हाशिए पर डाल दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां खेत में शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

इस अवसर पर महिला संयोजिका गुंजन अग्रवाल, सह संयोजिका नेहा गुप्ता एवं स्वाति अग्रवाल ने भी बालिकाओं की समस्याओं से रूबरू होते हुए उन्हें समुचित समाधानों से अवगत कराया । कार्यक्रम में उपस्थित 122 बालिकाओं को सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश चौहान, अध्यापिका जानकी पाण्डे, सरिता कृष्णा, मंजू, भारत विकास परिषद के सचिव प्रवीण गुप्ता उपस्थित थे।