प्रशासनिक फेरबदल: कौस्तुभ मिश्र बने अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, गौरव पाण्डे और तुषार सैनी ने भी लिया कार्यभार।

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरुद्रपुर- जनपद ऊधमसिंह नगर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से हुए नवीन पदस्थापनों के क्रम में पीसीएस अधिकारी श्री कौस्तुभ मिश्र ने आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण किया।

श्री मिश्र पूर्व में किच्छा के उपजिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। निवर्तमान एडीएम (वित्त/राजस्व) श्री अशोक कुमार जोशी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और कार्यशैली से जिले की वित्तीय एवं राजस्व व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

इस अवसर पर श्री कौस्तुभ मिश्र ने कहा – “जनसामान्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, समयबद्ध समाधान और उत्तरदायित्व मेरी प्राथमिकता रहेगी। वित्तीय अनुशासन एवं राजस्व प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।”

इसी क्रम में प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत श्री गौरव पाण्डे ने किच्छा उपजिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा – “किच्छा क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से समझकर, जनसहभागिता से समाधान लाने की दिशा में काम करूंगा। पारदर्शी प्रशासन और संवेदनशील दृष्टिकोण मेरी कार्यशैली की नींव रहेगा।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

वहीं पूर्व में सितारगंज के एसडीएम रहे श्री तुषार सैनी ने खटीमा उपजिलाधिकारी का कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा – “सीमा क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण समस्याओं का समाधान और युवाओं के लिए अवसरों का निर्माण मेरी प्राथमिकताओं में रहेगा। आम जनता को प्रशासन से जोड़ने के लिए एक खुला संवाद कायम किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

जिले में इन तीन अधिकारियों की नियुक्ति से प्रशासनिक व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। जनहित में इनकी सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण से जनपद में सुशासन को और मजबूती मिलेगी।

Ad_RCHMCT