NEET (UG)-2026 : परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अलर्ट मोड पर

ख़बर शेयर करें -

अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ संचार, सीएफओ द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आज दिनांक 03.05.2026 को आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह, सीओ संचार श्री राजीव टम्टा एवं सीएफओ श्री नरेंद्र सिंह कुंवर द्वारा रानीखेत एवं द्वाराहाट क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की भी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना को तत्काल रोका जा सके।
सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की गई, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को समाप्त किया जा सके।
जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं तथा परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित हो रही है।

Ad_RCHMCT