सीपीयू पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की — नैनीताल पुलिस की ईमानदारी से महिला पर्यटक को खोया हुआ मोबाइल व नकदी वापस मिला

ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 03/05/202 को नैनीताल ड्यूटी में तैनात सीपीयू पुलिस टीम के उपनिरीक्षक दीवान सिंह मेहरा एवं कांस्टेबल रोहित सिंह को ड्यूटी के दौरान एक सैमसंग मोबाइल फोन (लगभग ₹25,000 कीमत) मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

मोबाइल के कवर में ₹1500 नगद एवं आधार कार्ड भी प्राप्त हुआ। पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए आधार कार्ड के माध्यम से संबंधित महिला/परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

तत्पश्चात महिला को मौके पर बुलाकर मोबाइल फोन, नगद धनराशि एवं आधार कार्ड सकुशल सुपुर्द किया गया।

महिला द्वारा सीपीयू पुलिस के इस सराहनीय एवं ईमानदार कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

सीपीयू पुलिस – ट्रैफिक ड्यूटी के साथ मानवता की सेवा में भी अग्रणी।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT