अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई तेज : चोरगलिया पुलिस ने युवक को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल पुलिस एसएसपी नैनीताल के सख़्त निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई तेज

चोरगलिया पुलिस ने युवक को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

जनपद नैनीताल में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के सख़्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल,पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआँ अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा श्री हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चोरगलिया के नेतृत्व में थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

गिरफ्तार अभियुक्त—

अशोक कुमार पुत्र महेन्द्र पाल, निवासी अलीनगर थाना नवाबगंज जनपद बरेली (उ0प्र0), वर्तमान में C/O संजय कुमार निवासी पहाड़ी उकरौली थाना सितारगंज जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र लगभग 32 वर्ष।

अभियुक्त के कब्जे से कुल 105 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में FIR संख्या 19/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम
1- हे0का0 जगदीश सिंह
2- कानि0 जितेन्द्र सिंह
3-कानि0 मुस्तफा

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT