रामनगर–देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी  : Anil Baluni ने X के माध्यम से दी जानकारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। Anil Baluni ने एक्स (X) के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि रामनगर से देहरादून के बीच नई रेलगाड़ी के संचालन को स्वीकृति मिल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

Ashwini Vaishnaw द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, इस नई रेल सेवा को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। यह रेल सेवा शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को देहरादून आने-जाने में काफी सुविधा होगी।

अनिल बलूनी ने अपने संदेश में बताया कि यह निर्णय उत्तराखंड की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

इस नई सेवा के शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि आवागमन भी अधिक सुगम और किफायती होगा। साथ ही, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

रामनगर–देहरादून रेल सेवा के शुरू होने से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Ad_RCHMCT