कॉर्बेट में 20 साल के नर बाघ की मौत, रेस्क्यू सेंटर में ली अंतिम सांस | पढिये पूरी खबर

ख़बर शेयर करें -

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में एक लगभग 20 वर्ष आयु के नर बाघ की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाघ की मृत्यु वृद्धावस्था के कारण होना प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

बताया गया कि इस बाघ को वर्ष 2019 में रामनगर स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू कर नैनीताल जू भेजा गया था, जिसके बाद 2025 में उसे ढेला रेस्क्यू सेंटर में स्थानांतरित किया गया था। बाघ उम्रदराज था और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

बाघ का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सकों और वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी रही। पोस्टमार्टम के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव का नियमानुसार निस्तारण कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

पूरी प्रक्रिया के दौरान वन विभाग के अधिकारी, चिकित्सक दल और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी कार्यवाही नियमों के अनुसार पारदर्शी तरीके से पूरी हो।

Ad_RCHMCT