न्याय के लिए आवाज: टिहरी में केतन लाल की नृशंस हत्या के विरोध में कल रामनगर के लखनपुर चौक पर होगा धरना प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड टिहरी के देवल गांव में 18 वर्षीय केतन लाल की बड़ी बेरहमी से हत्या की जाति है जिसमें उसका दोष सिर्फ इतना था उसने सवर्ण जाति की लड़की से प्रेम करने लगा ये सब लड़की के परिवार वालों को स्वीकार नहीं हुआ उन्होंने केतन लाल के ऊपर लाठी डंडो से मार पीट कर बढ़ी बेरहमी से केतन लाल की हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

इसी को लेकर महिला एकता मंच द्वारा आगामी 17 जून( बुधवार)को लखनपुर चौक रामनगर में धरना प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है। 17 जून को दिन में 11 बजे लखनपुर चौक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रामनगर क्षेत्र के छात्रों व युवाओं, महिलाओं और आम जनता से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की है।

आज हम सब जागरूक नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम जातिवाद को बढ़ावा न देकर जो नौजवानों व छात्रों के भविष्य में हो रहे जाति, धर्म के खिलाफ आवाज़ उठाएं और आंदोलन का समर्थन करें।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

Ad_RCHMCT