माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में एवं माननीय अध्यक्ष महोदय,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्री श्रीकांत पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा दिनांक- 15/06/2026 को ” नालसा, वरिष्ठजन अधिकार,सशक्तिकरण और गरिमा योजना 2025,” व विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस ” के अवसर पर अति दूरस्थ दुर्गम क्षेत्र स्थित जागनाथ इंटर कॉलेज सौकियाथल, में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत ( एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया । उपस्थित विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकार, संरक्षण, उपेक्षा, शोषण,व गरिमा,भरण पोषण, न्याय तक पहुँच,अनुकूल,नालसा (मानसिक रोग और बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं) योजना, 2024,स्थाई लोक अदालत के लाभ, पीसी एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर 1098,आदि जानकारी दी गई एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में आगामी 21,22, तथा 23 अगस्त 2026 को आयोजित समाधान समारोह ( विशेष लोक अदालत) की जानकारी दी गई व पंफ्लेट वितरित किये गए। अधिकार मित्र यमुना प्रसाद व विजय टम्टा उपस्थित रहे।




