खटीमा: मुख्यमंत्री धामी ने पूर्णागिरि मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधरोपण

ख़बर शेयर करें -



मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने खटीमा प्रवास के दौरान स्थानीय पूर्णागिरि मंदिर परिसर में एक विशेष स्वच्छता और पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल १२ वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने स्वयं मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया और प्रदेशवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने प्रधानमंत्री की लोकप्रिय मुहिम ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  ​नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग के बाद ही केंद्रों में मिल रहा अभ्यर्थियों को प्रवेश

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि की निर्मलता और प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए जनभागीदारी पर विशेष बल दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण के लिए सभी नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी को प्रकृति के प्रति सजग रहते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने रेखांकित किया कि जब तक आम जनता इसमें सक्रिय रूप से शामिल नहीं होगी, तब तक स्वच्छता और वृक्षारोपण के इस प्रयास को एक जनआंदोलन का रूप नहीं दिया जा सकता।

Ad_RCHMCT