एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में श्री कैंची धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बीडीएस (BDS) टीम ने संभाला मोर्चा

ख़बर शेयर करें -

विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम के स्थापना दिवस को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

स्थापना दिवस पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के अभूतपूर्व और कड़े प्रबंध किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के तहत बम डिस्पोजल स्क्वैड (BDS) कैंची क्षेत्र में पूरी तरह से एक्टिव मोड में कार्य कर रहा है। सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए बीडीएस टीम द्वारा लगातार कैंची धाम मंदिर परिसर, पार्किंग स्थलों और संपूर्ण कैंची क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं फिक्सिंग (Anti-Sabotage Check) अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए कैंची धाम के मुख्य प्रवेश द्वार पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और उनके सामान की जांच के लिए अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं।

DFMD (Door Frame Metal Detector): मुख्य द्वार पर लगे इस डिटेक्टर से होकर ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

HHMD (Hand Held Metal Detector): सुरक्षाकर्मियों द्वारा इस मेटल डिटेक्टर से संदिग्धों और सामान की मैन्युअल व त्वरित चेकिंग की जा रही है।

श्री कैंची धाम स्थापना दिवस को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए नैनीताल पुलिस प्रतिबद्ध है।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Ad_RCHMCT