उत्तराखंड में कल सभी जिलों में हल्की-मध्यम बारिश व बर्फबारी, 7 जिलों में भारी वर्षा व तेज हवाओं का अलर्ट।

ख़बर शेयर करें -



कल का मौसम पूर्वानुमान
राज्य के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश/गरज के साथ बर्फबारी (4000 मीटर से ऊपर)।


चेतावनी
देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत व उधम सिंह नगर में बिजली चमक/ओलावृष्टि/तीव्र वर्षा/40-50 किमी/घंटा हवाएं व कहीं भारी वर्षा। शेष पहाड़ी व मैदानी जिलों में तीव्र वर्षा व हवाएं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा मार्गों का मानसून से पहले दुरुस्तीकरण, मुख्य सचिव की समन्वय बैठक।


तापमान अपडेट
पिछले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में अत्यधिक कम व पहाड़ी क्षेत्रों में अत्यधिक कम से काफी कम तापमान। अगले 3-4 दिनों में 3-5°C गिरावट।


आज का तापमान
• देहरादून: अधिकतम 34.7°C (5.3°C कम), न्यूनतम 19.4°C (सामान्य), 19.8 मिमी वर्षा।
• पंतनगर: अधिकतम 36.1°C (5.5°C कम), न्यूनतम 15.0°C (4°C कम)।
• मुक्तेश्वर: अधिकतम 23.8°C (3.8°C कम), न्यूनतम 9.1°C (2°C कम), 15 मिमी वर्षा।
• न्यू टिहरी: अधिकतम 26.4°C (8.4°C कम), न्यूनतम 8.4°C (6°C कम), 8.4 मिमी वर्षा।
आज जॉलीग्रांट (21.6 मिमी), मोहकमपुर (19.8 मिमी) में वर्षा।

यह भी पढ़ें 👉  डोल आश्रम में भव्य आयोजन1100 कन्याओं का पूजन, मुख्यमंत्री ने किया माँ राजेश्वरी का अभिषेक


देहरादून विशेष
आंशिक से आमतौर पर बादल, कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम वर्षा/गरज के साथ बिजली चमक/ओले/40-50 किमी/घंटा हवाएं। अधिकतम 31°C, न्यूनतम 19°C। सूर्योदय 05:33 IST, सूर्यास्त 18:57 IST।

Ad_RCHMCT