उत्तराखंड में कल हरिद्वार छोड़ अन्य जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 7 जिलों में भारी वर्षा व तेज हवाओं का अलर्ट।

ख़बर शेयर करें -



कल का मौसम पूर्वानुमान
हरिद्वार को छोड़ राज्य के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश/गरज के साथ बर्फबारी (3500 मीटर से ऊपर)। हरिद्वार में कई स्थानों पर हल्की-मध्यम वर्षा/गरज।


चेतावनी
देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत व उधम सिंह नगर में बिजली चमक/ओलावृष्टि/तीव्र-अतितीव्र वर्षा/40-50 किमी/घंटा हवाएं। इन्हीं 7 जिलों में कहीं भारी वर्षा। शेष पहाड़ी जिलों में तीव्र वर्षा व हवाएं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने के लिए 150 मीटर स्पान पुल का शिलान्यास किया।


तापमान अपडेट
पिछले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में काफी-अत्यधिक कम व पहाड़ी क्षेत्रों में अत्यधिक कम तापमान। अगले 2-3 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं, उसके बाद 3-5°C वृद्धि।

यह भी पढ़ें 👉  JEE (Advanced) 2026 परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट; एसपी ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ली ब्रीफिंग।


आज का तापमान
• देहरादून: अधिकतम 31.0°C (4°C कम), न्यूनतम 16.8°C (3°C कम)।
• पंतनगर: अधिकतम 30.0°C (6°C कम), न्यूनतम 18.0°C (1°C कम), 2.6 मिमी वर्षा।
• मुक्तेश्वर: अधिकतम 14.4°C (9°C कम), न्यूनतम 5.9°C (5°C कम), 3.8 मिमी वर्षा।
• न्यू टिहरी: अधिकतम 18.2°C (8°C कम), न्यूनतम 8.0°C (6°C कम)।
आज पिथौरागढ़ एएमएस (16.8 मिमी), खटीमा (15 मिमी) में वर्षा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: चैती मेला परिसर में ₹1.46 करोड़ की लागत से बनेंगे दो हाईटेक सुलभ शौचालय, महापौर दीपक बाली ने किया शिलान्यास


देहरादून विशेष
आंशिक बादल। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा/गरज के साथ बिजली चमक/30-40 किमी/घंटा हवाएं। अधिकतम 31°C, न्यूनतम 19°C। सूर्योदय 05:32 IST, सूर्यास्त 18:58 IST।

Ad_RCHMCT