उत्तराखंड में आज भी मौसम का कहर! भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज मौसम अचानक बिगड़ सकता है। राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों (4000 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और उधम सिंह नगर में विशेष सावधानी की जरूरत है। यहां तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम उग्र रह सकता है, जहां तेज बारिश, बिजली और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।

Ad_RCHMCT