सीएम धामी की अधिकारियों पर फटकार: बिना तैयारी बैठक में आने वालों को चेतावनी, 15 जून तक घोषणाओं के शासनादेश जारी करें।

ख़बर शेयर करें -



बैठक में सख्ती
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में घोषणाओं की समीक्षा में बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। विभागों के बीच समन्वय की कमी व जिला मामलों को शासन स्तर लाने पर फटकार लगाई। सभी लंबित घोषणाओं पर 15 जून तक शासनादेश जारी कर कार्य शुरू करने के निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


विकास योजनाओं की समीक्षा
अल्मोड़ा के सल्ट (69 घोषणाएं), रानीखेत (33), सोमेश्वर (90), जागेश्वर (48) क्षेत्रों पर गहन चर्चा। पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, सड़क व धार्मिक योजनाओं में तेजी लाने को कहा। शिलापट्ट न लगाने पर जिलाधिकारी जिम्मेदार। 15 जून से पहले दोबारा समीक्षा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण


प्रतिबद्धता
सीएम ने कहा जनता के वादे सर्वोच्च प्राथमिकता, दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंचाना लक्ष्य। मंत्री रेखा आर्य, विधायक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु व जिलाधिकारी उपस्थित।

Ad_RCHMCT