बड़ी खबर : नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा; राजस्थान के पर्यटकों की थार खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 04.05.2026 को थाना तल्लीताल को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पाइन्स क्षेत्र के पास एक थार वाहन संख्या RJ 60CG-4574 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नैनीताल एवं थानाध्यक्ष तल्लीताल मय पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम एवं फायर सर्विस टीम के साथ संयुक्त रूप से त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने सीबीएसई 12वीं में राज्य में प्रथम स्थान पाने वाली हल्द्वानी की अरीना रघुवंशी को फोन पर दी बधाई।
रेस्क्यू के दौरान वाहन में सवार *तीनों घायलों* को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। इनमें से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पाए गए, जबकि एक को सामान्य चोटें आईं। सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु *बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल* भेजा गया।



चिकित्सालय में उपचार के दौरान *राहुल नामक व्यक्ति* को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि वाहन चालक को चलाते समय नींद की झपकी आने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रात जंगलों में लगी आग पर पाया काबू दुर्गम जंगलों तक पहुंची फायर टीम, टहनियों से पीट-पीटकर बुझाई आग

घायलों का विवरण—
1- अरविन्द सिंह पुत्र स्व० लक्ष्मण सिंह, निवासी दांतिवाड़ा डामियावास, जिला जोधपुर (राजस्थान), उम्र 24 वर्ष
2- युवराज सिंह पुत्र भरत सिंह शेखावत, निवासी जालामण्ड, थाना कुड़ी, जिला जोधपुर (राजस्थान), उम्र 20 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मृतक का विवरण—

राहुल कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी नियर देवाशीष होटल, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष

पुलिस टीम—
1- श्री मनोज नयाल,
2- थानाध्यक्ष तल्लीताल
3- उ0नि0 सतीश उपाध्याय
4- अ0उ0नि0 सुनील कुमार
5- कांस्टेबल अनूप सिंह

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT