रामनगर मे अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आबकारी विभाग की टीम ने की दबिश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर:-उत्तराखंड आबकारी विभाग की अपराध निरोधक टीम क्षेत्र-03 रामनगर द्वारा आबकारी निरीक्षक उमेश पाल के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने शिवनाथपुर नई बस्ती, मालधन छोर तथा गांधी नगर क्षेत्र में दबिश देते हुए कई घरों में छुपाकर रखी गई कच्ची शराब बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल


कार्रवाई के दौरान गांधी नगर एवं नई बस्ती शिवनाथपुर में अवैध रूप से शराब बेचने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान श्री मोहन सिंह पुत्र श्री मदन राम निवासी चंद्र नगर, मालधन (तहसील रामनगर, नैनीताल) के घर से लगभग 30 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज


आबकारी विभाग द्वारा मोहन सिंह के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अन्य संदिग्ध शराब विक्रेताओं को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर


दबिश के दौरान मौके पर आबकारी निरीक्षक उमेश पाल, अलका शर्मा, जगवती एवं आबकारी कर्मी कुंवर बोहरा मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT