उत्तराखंड मौसम में आज तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, देहरादून व नैनीताल में हो सकती है बहुत भारी वर्षा

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Weather Updated-उत्तराखंड के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के सभी जनपदों में आज अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर मौसम का मिजाज बेहद गंभीर रह सकता है।

देहरादून और नैनीताल में बहुत भारी वर्षा का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, चम्पावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जनपदों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

आकाशीय बिजली और तेज हवाओं से रहें सतर्क
प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। इस दौरान वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

देहरादून का मौसम
देहरादून में आज आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा। कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, जिनमें कुछ दौर तीव्र या भारी भी हो सकते हैं। कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

सावधानी बरतें:
नदी किनारे, पहाड़ी क्षेत्रों या जलभराव संभावित इलाकों में जाने से बचें। स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।

वहीं नैनीताल जिले के रामनगर मे भी सुबह से बारिश शुरू हो गई है।

Ad_RCHMCT