मसूरी में पर्यटकों की गुंडागर्दी, पहले लड़कियों से छेड़छाड़, फिर विरोध करने पर मारपीट – दो अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal मसूरी की शांत व पर्यटकप्रिय वादियों में अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले युवकों को दून पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए कानून का पाठ पढ़ाया है।

दिनांक 21 जून 2025 को दोपहर 1:00 से 2:00 बजे के बीच केम्प्टी टैक्सी स्टैंड के पास कुछ पर्यटक युवक लड़कियों का पीछा कर उन्हें परेशान कर रहे थे। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने उनके साथ मारपीट व अभद्रता शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एसएसपी मंजूनाथ टी०सी० ने खुद संभाला मोर्चा, लापरवाही बरतने पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

इस संबंध में वादी श्री असीष पंवार पुत्र श्री आलम सिंह पंवार निवासी दिरा गांव, टिहरी गढ़वाल ने कोतवाली मसूरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर नैनीताल पुलिस 'हाई अलर्ट' पर: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दिए सख्त निर्देश, ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे पर नजर!

त्वरित संज्ञान लेते हुए कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 23/25 अंतर्गत धारा 118(1), 75(3), 78(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने अल्प समय में ही दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया:
1️⃣ करण पुत्र टेकचंद, निवासी साकुड, जालंधर, पंजाब
2️⃣ मनीष कुमार पुत्र दिनेश कुमार, निवासी उपरोक्त
🚓 पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है और उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT