रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के योग विभाग द्वारा निःशुल्क योग शिविर आयोजित किये गये।योग जन जागरूकता अभियान के प्रथम चरण में 11 से 27 मई तक लगातार योग करें हम,स्कूल चले हम अभियान का प्रथम चरण पूर्ण हुआ। बता दें कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र की कल्पना को साकार करने के लिए रामनगर के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में निःशुल्क योग शिविर लगाए गए। ये डॉ. मुरलीधर कापड़ी योग प्रशिक्षक एवं योग विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा संचालित किए गए।राजकीय इंटर कालेज ढिकुली में 6 दिवसीय,राजकीय इंटर कालेज गौजानी में 5 दिवसीय,लिटिल स्कॉलर्स स्कूल में 6 दिवसीय,माउंट कारबेल स्कूल देवरानी टांडा में 6 दिवसीय,एमएस चौहान मेमोरियल पब्लिक स्कूल छोई में 6 दिवसीय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर में 6 दिवसीय,राजकीय प्राथमिक विद्यालय छोई में 3 दिवसीय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनपुर में 7 दिवसीय,राजकीय प्राथमिक विद्यालय जस्सागांजा में 4 दिवसीय,राजकीय इंटर कॉलेज छोई में 1 दिवसीय,दुर्गा मंदिर दुर्गापुरी में 1 दिवसीय एवं जीजीआईसी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में 3 दिवसीय निःशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें योग की कलाएं,आसन, प्राणायाम,बंध, मुद्रा,ध्यान एवं वृक्षासन प्रतियोगिता आदि के अभ्यास से हजारों छात्र छात्राओं को शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य लाभ के दृष्टिगत विद्यार्थियों को अभ्यास कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम.सी. पांडे के कुशल मार्गदर्शन में योगविभाग गतिमान है।उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि
उत्तम स्वास्थ्य एवं संस्कारों से उज्ज्वल भविष्य की नींव रखना श्रेयस्कर है।
शिविरों का संयोजन एम.ए. योग प्रभारी डॉ. मूलचन्द्र शुक्ल एवं पीजीडीप्लोमा योग प्रभारी डॉ. सुमन कुमार द्वारा किया जा रहा है।
इन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में 1 से 21 जून तक महाविद्यालय में योग शिविर आयोजित किए जायेंगें।




