दिनांक: 27/05/2026 ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में भव्य पी.टी.एम., नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
हिम्मतपुर ब्लॉक, पीरूमदारा, रामनगर (नैनीताल) स्थित ग्रेट Mission Public School में आयोजित पी.टी.एम. कार्यक्रम इस वर्ष अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं आगंतुकों के लिए यादगार बन गया। विद्यालय परिसर में शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, तकनीक और विद्यार्थियों की प्रतिभाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर श्रीमान सुलभ बंसल जी के तत्वाधान मे जय देवी जगतप्रकास फाउंडेशन द्वारा किया गया, रक्तदान शिविर का आयोजन श्रीमान मोहित अग्रवाल जी के तत्वाधान मे दया फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया, तथा दंत परीक्षण डॉ रोहित बंसल (बी.डी. एस.), ई.एन.टी. जांच डॉ कल्पना कुयाल,महिला स्वास्थ्य संबंधी परामर्श डॉ रीना सिंघल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। डॉक्टरों द्वारा अभिभावकों एवं आगंतुकों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श भी दिए गए। वहीं रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस विशेष अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एस.डी.एम. श्रीमान गोपाल सिंह चौहान जी एवं ज्येष्ठ ब्लॉक उप-प्रमुख श्रीमान संजय नेगी जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने विद्यालय की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है और ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।
पी.टी.एम. के दौरान विद्यालय में विभिन्न विषयों पर आधारित सब्जेक्ट वाइज एग्जीबिशन भी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कला एवं अन्य विषयों से जुड़े मॉडल, प्रोजेक्ट एवं नवाचारों को आत्मविश्वास के साथ अभिभावकों और आगंतुकों के सामने प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुति, संवाद शैली और विषय की समझ को देखकर सभी अभिभूत नजर आए।
विद्यालय की आधुनिक ए.आई. लैब, रोबोटिक्स लैब, 3D प्रिंटिंग सेक्शन, म्यूजिक एक्टिविटीज, स्पोर्ट्स ज़ोन, शूटिंग रेंज, एन.सी.सी. गतिविधियां एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने तकनीक और नवाचार से जुड़े अपने प्रोजेक्ट्स का लाइव प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।
अभिभावकों एवं आगंतुकों ने विद्यालय द्वारा किए गए इस प्रयास की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल और रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। विद्यालय द्वारा बच्चों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य वास्तव में प्रेरणादायक है।
इस भव्य कार्यक्रम के आयोजक ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, श्रीमान प्रणेय श्रीवास्तव, श्रीमती अलोकिता श्रीवास्तव सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, अतिथि एवं आगंतुक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय द्वारा शिक्षा, संस्कार, तकनीक एवं सामाजिक सेवा को एक साथ जोड़ने की इस अनूठी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, चिकित्सकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के रचनात्मक एवं समाजहित कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।




