​बीकेटीसी की बड़ी कार्रवाई: केदारनाथ धाम वीआईपी बिल विवाद पर बैठी जांच समिति, 3 सप्ताह में आएगी रिपोर्ट!

ख़बर शेयर करें -

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी


  • सोशल मीडिया में प्रसारित वीआईपी बिल भुगतान संबंधी प्रकरण में विभागीय जांच समिति तीन सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी

ऋषिकेश/ देहरादून। 27 मई।श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर सोशल मीडिया में बीकेटीसी के श्री केदारनाथ धाम में विशिष्ट अतिथियों के आवासीय एवं भोजन आदि के बिलों के मंदिर समिति के माध्यम से भुगतान किए जाने संबंधी प्रसारित खबरों का संज्ञान लेकर मामले में विभागीय जांच समिति गठित कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच एवं सत्यता सामने लाने के उद्देश्य से बीकेटीसी की चार सदस्यीय विभागीय जांच समिति का गठन किया गया है मंदिरों के दान के पैसों का किसी भी स्तर पर दुरपयोग नहीं करने दिया जायेगा तथा दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह दें साथ: 'सीएसआर डायलॉग' में सीएम धामी की बड़ी अपील; देश की दिग्गज कंपनियों के साथ कई एमओयू पर लगे हस्ताक्षर

उल्लेखनीय है कि गठित समिति में वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी को शामिल किया गया है।जांच समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रकरण की तीन सप्ताह में जांचकर आख्या प्रस्तुत करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर समिति पारदर्शिता एवं जवाबदेही के सिद्धांतों के अनुरूप तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों को सार्वजनिक करेगी तथा जिम्मेदारी तय करेगी।जांच समिति के गठन हेतु मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ द्वारा आदेश की जारी कर दिये गये है।

•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

Ad_RCHMCT