अल्मोड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को सम्मानित कर उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

ख़बर शेयर करें -



अल्मोड़ा स्थित उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में नवाचारी और प्रभावी योगदान देने वाले 32 संगठनों, व्यक्तियों और समूहों को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही जिला स्तरीय एसडीजी की वार्षिक रैंकिंग में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले 6 जनपदों को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले कर्मयोगियों के समर्पण, परिश्रम और संकल्प का परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को SDRF ने सूझबूझ से बचाया, देवदूत बनकर आए जवान


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि एक समय नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तराखंड 10वें स्थान पर था, जबकि अब राज्य देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की सही दिशा में आगे बढ़ती विकास यात्रा का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार': लालकुआं और चोरगलिया में बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार!


सीएम धामी ने बताया कि राज्य की जीडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, प्रति व्यक्ति आय में 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी आई है। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में उद्योग, स्टार्टअप, हेलीकॉप्टर सेवा, हाईवे निर्माण, ग्रीन एनर्जी और बिजली उत्पादन जैसे क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलावों के कारण रिवर्स पलायन में भी वृद्धि हुई है।


केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि एसडीजी रैंकिंग में राज्य का शीर्ष स्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्पों का परिणाम है। प्रमुख सचिव नियोजन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपीपीजीजी डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने एसडीजी की अवधारणा और राज्य की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास को लेकर सांसद अनिल बलूनी से मिले भाजपा नेता गणेश रावत, केंद्रीय विद्यालय और बाईपास समेत कई बड़ी मांगें रखीं


जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए जनपद के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग ने प्रथम, उत्तरकाशी और नैनीताल ने द्वितीय, जबकि बागेश्वर, चमोली और टिहरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT