यातायात नियम तोड़ने पर द्वाराहाट पुलिस का सख्त एक्शन
नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर मोटरसाइकिल सीज, 31,500 रुपये का कोर्ट चालान
बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न लगाकर फर्राटा भरते हुए नाबालिग को लिया संरक्षण में
*श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देशानुसार जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत काली फिल्म लगे वाहनों, रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले दोपहिया वाहन चालकों एवं यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 26.05.2026 को *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट श्री विनोद जोशी* के नेतृत्व में *एसएसआई श्रीमती मीना आर्या* मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नाबालिग द्वारा बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न लगाकर वाहन चलाते हुए पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को सीज करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 31,500/- रुपये की कोर्ट चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही मौके पर नाबालिग एवं उसके बड़े भाई अंश दीप की आवश्यक काउंसिलिंग कर नाबालिग को उसके बड़े भाई के सुपुर्द किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी गई।




