Kedarnath Yatra: रुद्रप्रयाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खच्चर के चारे से बरामद हुई 494 बोतल,3.5 लाख की अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ यात्रा में शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ : खच्चर के चारे में छुपाकर ले जाई जा रही अनुमानित ₹3.5 लाख की कुल 494 बोतल अवैध शराब हुई बरामद, शराब परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन किया गया सीज।

​रुद्रप्रयाग पुलिस की पैनी नजर, पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के बाद चौकी फाटा पुलिस और SOG की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और नशामुक्त संचालित कराने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के सभी कोतवाली व चौकी प्रभारियों को यात्रा मार्ग पर अवैध शराब के भंडारण, बिक्री और तस्करी करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
​इसी क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी फाटा (कोतवाली गुप्तकाशी) और एसओजी (SOG) रुद्रप्रयाग की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी श्री केदारनाथ धाम यात्रा की आड़ में खच्चरों के चारे के नीचे छुपाकर भारी मात्रा में अवैध शराब ले जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam 2026: आधे से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा? सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा, देखें अपने जिले का हाल!

​चारे की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, आरोपी के मंसूबों पर पुलिस ने फेरा पानी- ​चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक पिकअप वाहन (संख्या: UK 12 CA 0723) को रोका। प्रथम दृष्टया वाहन में खच्चरों का चारा लदा हुआ दिखाई दे रहा था, लेकिन जब पुलिस टीम ने बारीकी से तलाशी ली, तो चारे के अन्दर छुपाकर रखी गई 494 बोतल मैकडॉवल्स (McDowells) अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शराब की खेप को जब्त कर लिया और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को सीज कर दिया है। बरामद की गई शराब का अनुमानित मूल्य ₹3.5 लाख है।
​आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जय बाबा नीम करौली: कैंची धाम में कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा।

​अभियुक्त का विवरण-
​नाम: गुलजार अहमद पुत्र मो० मोहसीन निवासी बिजनौर, कोतवाली देहात बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल पता भक्तियाना, श्रीनगर

​सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
​1- ​उपनिरीक्षक दिनेश सती (चौकी प्रभारी फाटा)
2- ​आरक्षी अंकित (चौकी फाटा)
3- ​आरक्षी जगदीश (चौकी फाटा)
4- ​आरक्षी रविन्द्र सिंह रावत (एसओजी रुद्रप्रयाग)
5- ​आरक्षी देवेन्द्र सिंह (एसओजी रुद्रप्रयाग)

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी; बंडिया में किया शिव-हनुमान प्रतिमाओं का अनावरण

​रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील: श्री केदारनाथ धाम की पवित्र यात्रा की मर्यादा को भंग करने वाले और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

सोशल मीडिया सैल, पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग।

Ad_RCHMCT