बकरीद पर नैनीताल पुलिस का शानदार प्रबंधन: आपसी सहयोग से सार्वजनिक स्थलों को छोड़, सिर्फ मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज़

ख़बर शेयर करें -

मा० मुख्यमंत्री जी की अपील का असर: सड़कों को छोड़ पूरी आस्था के साथ केवल मस्जिदों व ईदगाहों के भीतर हुई नमाज

सौहार्द और अनुशासन की मिसाल: एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के कुशल प्रबंधन व जनता के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व

माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा सड़कों के बजाय मस्जिदों एवं ईदगाहों में ही नमाज अदा करने के आह्वान का जनपद नैनीताल में व्यापक और सकारात्मक असर देखने को मिला। माननीय मुख्यमंत्री जी की इस अपील को सार्थक करने के उद्देश्य से डॉ० मंजूनाथ टी०सी०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को पुख्ता व संवेदनशील प्रबंधन के सख्त दिशा-निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

आपसी सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया पर्व

आदेश के अनुपालन में डॉ० जगदीश चंद्र (SP नैनीताल), श्री मनोज कुमार कत्याल (SP हल्द्वानी), समस्त क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने जमीनी स्तर पर कमान संभाली। पुलिस प्रशासन ने नमाजियों की हर सुविधा का ध्यान रखते हुए स्थानीय मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और धर्मगुरुओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित किया। इसी आपसी समन्वय का परिणाम रहा कि पूरे जनपद में बकरीद का पर्व अभूतपूर्व शांति, गरिमा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: वन माफियाओं पर वन विभाग का शिकंजा, 23 वन अपराधों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

बनभूलपुरा समेत पूरे जिले में दिखी अनुशासन की नई तस्वीर

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि पूर्व में बनभूलपुरा क्षेत्र में नमाजियों द्वारा सड़को पर नमाज अदा की जा रही थी। परंतु माननीय मुख्यमंत्री जी के इस कदम से जनपद में पहली बार एक अनुकरणीय मिसाल कायम हुई। प्रशासन, पुलिस एवं मुस्लिम धार्मिक प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों के साथ परस्पर संवाद, पीस कमेटी की बैठक में आपसी सहमति तथा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस के कुशल प्रबंधन द्वारा हल्द्वानी के बनभूलपुरा, रामनगर, नैनीताल सहित पूरे जिले में आज सभी मुस्लिम भाइयों ने सड़कों को छोड़कर, पूरी आस्था के साथ केवल मस्जिदों व ईदगाहों के भीतर ही नमाज अदा की। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद पर्व की मुबारकबाद दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास और समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री खजान दास से मिले राहुल सिंह दरम्वाल, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

इस ऐतिहासिक प्रबंधन और शानदार व्यवस्था से सभी मुस्लिम भाइयों को नमाज़ अदा करने में बहुत आसानी हुई और किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Ad_RCHMCT