रामनगर के विकास और समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री खजान दास से मिले राहुल सिंह दरम्वाल, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

ख़बर शेयर करें -

रामनगर: देहरादून स्थित आवास पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री खजान दास से वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रामनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की क्षतिग्रस्त सड़कों, बुनियादी सुविधाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि रामनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनका शीघ्र समाधान होना चाहिए।
साथ ही रामनगर के आपदाग्रस्त क्षेत्र और नदी किनारे रहने वाले लोगों और नदियों के दूसरे छोर पर रहने वाले ग्रामीण को आपदा में तत्काल राहत और उन क्षेत्रों में प्रशासन की तैनाती को लेकर भी प्रभारी मंत्री से वार्ता की है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभारी मंत्री से आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। जिसके बाद प्रभारी मंत्री खजान दास ने जल्द जनपद दौरे की बात कहते हुए, सभी समस्याओं का हल निकालने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राहुल सिंह दरम्वाल रामनगर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए एक सक्रिय युवा चेहरे के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वे क्षेत्र के विकास तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Ad_RCHMCT