रामनगर: वन माफियाओं पर वन विभाग का शिकंजा, 23 वन अपराधों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर श्री प्रकाश चन्द्र आर्य एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती किरन साह के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी श्री शेखर चन्द्र तिवाड़ी के नेतृत्व में रामनगर रेंज की टीम ने दिनांक 10 जुलाई 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न वन अपराधों में वांछित शातिर अभियुक्त लखविन्दर पुत्र श्री खेम सिंह, निवासी ग्राम गोबरा, तहसील एवं थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को गुलजारपुर बीट के प्लाट एन-2 आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध पातन करते हुए दो आरों सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2020-22 से 2026 तक रामनगर रेंज में सागौन, शीशम एवं खैर वृक्षों के अवैध पातन से संबंधित 23 वन अपराध पंजीकृत हैं। अभियुक्त लंबे समय से फरार था और इसकी गिरफ्तारी के लिए वन विभाग लगातार प्रयासरत था।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने जताया आभार

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वन अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के माध्यम से जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Ad_RCHMCT