देघाट पुलिस ने एन0आई0 एक्ट का फरार वारंटी स्याल्दे से दबोचा
*श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देशन में जनपदभर में संचालित "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
आज दिनांक 10.07.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह* के मार्गदर्शन तथा *सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला* के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष देघाट श्री अजेन्द्र प्रसाद* के नेतृत्व में थाना देघाट पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए वारंट संख्या-70/26 (एनआई एक्ट) से संबंधित फरार वारंटी अभियुक्त शिवेन्द्र सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी नगर गांव, देघाट को स्याल्दे क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार पुलिस टीम-
- अपर उपनिरीक्षक श्री गंगा प्रसाद, थाना देघाट
- हेड कांस्टेबल मनोज पांडे, थाना देघाट
- कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार, थाना देघाट




