ऑपरेशन मर्यादा के तहत अल्मोड़ा पुलिस का सख़्त एक्शन,
कोतवाली चौखुटिया व दन्या पुलिस ने न्यूशैंस फैलाने वाले 08 व्यक्तियों पर की कार्रवाई
*श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा जनपद के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों को "ऑपरेशन मर्यादा" के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग एवं न्यूशैंस फैलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 07.07.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा श्री बलवंत सिंह रावत व सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया श्री अशोक कुमार व थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महन्त* के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान *कोतवाली चौखुटिया पुलिस* ने ग्राम पैली टोईया में सार्वजनिक स्थान में न्यूसेंस कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
साथ ही *थाना दन्या पुलिस* ने चैकिंग के दौरान सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर वाहन खड़ी कर शराब का सेवन कर न्यूशैंस फैलाते पाए जाने पर 06 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।




