पहली बार युवा मोर्चा नगर मंडल रामनगर में महिला महामंत्री का दायित्व
भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल रामनगर में पहली बार कंचन पाण्डेय को नगर मंडल युवा मोर्चा महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति महिला नेतृत्व, युवा शक्ति एवं समर्पित कार्यकर्ताओं पर संगठन द्वारा जताए गए विश्वास का प्रतीक मानी जा रही है।
यह महत्वपूर्ण निर्णय भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री चंदन सिंह बिष्ट जी, भारतीय जनता पार्टी रामनगर नगर अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह खाती जी तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा रामनगर नगर मंडल अध्यक्ष श्री आकाश आर्या जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लिया गया।
उल्लेखनीय है कि कंचन पाण्डेय पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नगर सह मंत्री के दायित्व का निर्वहन भी कर चुकी हैं। छात्र संगठन से लेकर युवा मोर्चा तक उनकी सक्रिय भूमिका और संगठन के प्रति निरंतर समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें प्रदान की गई है।
संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि कंचन पाण्डेय की नियुक्ति से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा यह युवा महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश है कि समर्पण, मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान अवश्य होता है।




