हरीश रावत का मोहान ड्रग फैक्ट्री की बिक्री पर तीखा प्रहार

ख़बर शेयर करें -

हरीश रावत ने बताया कि ​

उनके साथी संजय नेगी जी ने उन्हें अत्यंत चिंताजनक जानकारी दी है कि मोहान की हमारी उस ड्रग फैक्ट्री को, जो 1980 में इंदिरा जी की वापसी की निशानी के रूप में हमारे पास थी, निजी हाथों में बेच दिया गया है।
​जो फैक्ट्री हर वर्ष दो-ढाई करोड़ रुपये का मुनाफा कमा रही थी, उसे 100 करोड़ रुपये के आसपास बेचना कतई न्यायसंगत नहीं है। यह प्रदेश की संपदा के साथ खिलवाड़ है।
​सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो हजारों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस फैक्ट्री से जुड़े हुए थे, उनके रोजगार की गारंटी सरकार क्या देने जा रही है? सरकार को इन हजारों परिवारों के भविष्य का जवाब देना होगा।

Ad_RCHMCT