बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एसएसपी मंजूनाथ टी०सी० ने खुद संभाला मोर्चा, लापरवाही बरतने पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

बकरीद त्योहार को लेकर एसएसपी मंजूनाथ टी०सी० ने संभाला मोर्चा, नैनीताल जनपद की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ग्राउंड जीरो पर उतरकर पुलिस बल को किया ब्रीफ, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

आज बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ०मंजूनाथ टी०सी० ने आज खुद मोर्चा संभाला। नैनीताल जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए एसएसपी द्वारा जिले के संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण किया गया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: भूसे के ढेर से बरामद हुई तस्करी की सागौन लकड़ी, 3 पुराने हिस्ट्रीशीटर वन अपराधी गिरफ्तार

पुलिस बल को दिए कड़े निर्देश:

ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात प्रभारियों और जवानों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में निर्देश दिए:

▫️मुस्तैदी से निभाएं ड्यूटी: सभी अधिकारी और जवान अपनी-अपनी ड्यूटी पॉइंट पर शत-प्रतिशत मुस्तैद रहें। त्योहार के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढुंगी: मुख्यमंत्री धामी ने 'अभिव्यंजना 5.0' का किया शुभारंभ; कुमार विश्वास, अशोक चक्रधर और हरिओम पंवार जैसे दिग्गज कवियों का हुआ महासंगम

▫️अराजक तत्वों पर पैनी नजर: सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक, शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले या अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

▫️जनता से मधुर व्यवहार: ड्यूटी के दौरान आम नागरिकों और नमाजियों के साथ पुलिस का व्यवहार अत्यंत शालीन और मददगार होना चाहिए, ताकि सुरक्षा के साथ-साथ आपसी विश्वास का माहौल बना रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार': मुखानी पुलिस ने 14.50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

▫️सघन पेट्रोलिंग और रूट मार्च: मिश्रित और संवेदनशील आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए।

एसएसपी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी समेत सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं फील्ड में मौजूद रहकर बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मुस्तैद हैं।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Ad_RCHMCT