हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 121 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में पुलिस ने नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने 121 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। यह स्मैक लगभग 36 लाख रुपये की कीमत का बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को बनभूलपुरा क्षेत्र की चेकिंग के दौरान गौला बाईपास रोड के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फर्जी आयुर्वेदिक क्लीनिक और अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़

अभियुक्त की पहचान मोहम्मद उमेर (24), निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी, बरेली (वर्तमान निवासी टांडा, शेखपुरा) के रूप में हुई। उसके खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में FIR No. 31/26 (धारा 8/21 NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी नैनीताल ने इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को 2000 रुपये के ईनाम की घोषणा की। सराहनीय टीम में उ0नि0 मनोज यादव और कानि0 दिलशाद अहमद (कोतवाली बनभूलपुरा) के साथ कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा और कानि0 संतोष बिष्ट (SOG) शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सड़क हादसा: बोल्डर गिरने से ट्रक चालक की मौत

एसएसपी ने कहा, “नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य नैनीताल को पूरी तरह से नशामुक्त बनाना है।”

जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में अब तक नवंबर 2025 से 55 तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है, जिसमें 44 अभियोग दर्ज किए गए। इस दौरान 7.96 किलो चरस, 768.32 ग्राम स्मैक, 83 किलो गांजा, 180 नशीली गोलियां, 24 कैप्सूल और 993 नशीले इंजेक्शन बरामद किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: नए दोस्त ने पैसों के लिए की बेरहम हत्या

इस अभियान के तहत अन्य बड़ी सफलता भी मिली है। रामनगर से 9.84 किलो अवैध गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार हुआ, जबकि लालकुआं में दो अभियुक्त 7.68 ग्राम स्मैक के साथ सलाखों के पीछे भेजे गए।

Ad_RCHMCT