उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: सुनील राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो अवैध .32 बोर पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और एक काले रंग की स्कॉर्पियो-एन वाहन बरामद किया गया है।

एसटीएफ को खुफिया सूचना मिली थी कि पौड़ी गढ़वाल जेल में बंद सुनील राठी अपने साथियों के जरिए देहरादून में किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहा है। सूचना के बाद एसटीएफ ने गैंग से जुड़े संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी और उनकी निगरानी तेज कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट ने हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में बेदखली पर रोक से किया इनकार

26 फरवरी 2026 को एसटीएफ टीम सहस्त्रधारा रोड इलाके में तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गैंग के दो सदस्य काले रंग की स्कॉर्पियो में सहस्त्रधारा की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने Pacific Golf Estate के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

वाहन से दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान भानू चौधरी (22) निवासी सहारनपुर और पारस (28) निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक अवैध पिस्टल और कुल सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी सुनील राठी के सीधे संपर्क में थे और कई बार पौड़ी जेल में उससे मिलने भी गए थे। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे जमीन विवाद से जुड़े मामलों में राठी का नाम लेकर लोगों को डराते-धमकाते थे और समझौता कराने के एवज में मोटी रकम वसूलते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बेटियों के खातों में 145.93 करोड़ ट्रांसफर

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो-एन (UP-51 BS 0001), दो आईफोन और 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ धारा 111(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर थाना राजपुर में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT